Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी कार, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता  (रोहन सिंह) :

चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चाकुलिया प्रखंड के धोबासोल गांव निवासी विश्वजीत मुंडा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कार (जेएच 05ईई 9903) में सवार तीन युवक चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पुआल लदे ट्रैक्टर (जेएच-22 एफ 1986) से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों मोहित महतो और सन्नी यादव को मोटरसाइकिल से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झाड़ग्राम रेफर कर दिया सूचना पाकर झामुमो नेता कृति सुंदर महतो, गौतम दास सीएचसी पहुंचे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।