Responsive Menu
Add more content here...

जगन्नाथपुर चौक पर अज्ञात बाइक की टक्कर, बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

सड़क पार करते समय हुआ हादसा
बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया।

स्थिति गंभीर, बारीपदा किया गया रेफर
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।