बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा) :
शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
विधायक ने अबुआ आवास योजना, पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, मईंया योजना, वृद्धा और विधवा पेंशन, तथा भूमि विवादों सहित कई मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ आम जनता तक पहुँचना चाहिए।

आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर
विधायक समीर मोहंती ने आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को मानसून के दौरान सतर्क रहने और राहत व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, निर्मल दुबे, रासबिहारी साहु, पप्पू राउत, नाड़ू गोपाल माईति, बिस्वजीत ओझा, जदुपति राणा, बापी घोष, खितिस मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि हर स्तर पर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।