Responsive Menu
Add more content here...

कड़ाके की ठंड में बहरागोड़ा प्रशासन सक्रिय, प्रमुख चौक–चौराहों पर जलाए गए अलाव

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता

बुधवार की शाम अचानक बढ़ी ठंड और शीतलहर को देखते हुए बहरागोड़ा अंचल प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए बाज़ार क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी। कड़ाके की ठंड में यह पहल राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

प्रशासन की ओर से विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थान—
पीडब्ल्यूडी चौक, पुराना पंचायत भवन परिसर, कालियाडिंगा फ्लाईओवर के नीचे, कालियाडिंगा चौक और शिरीष तल चौक पर अलाव जलाए गए, ताकि देर शाम और रात के समय ठंड से लोगों को बचाव मिल सके।

अलाव व्यवस्था से स्थानीय लोगों में संतोष की भावना देखी गई। प्रशासन का यह कदम सुनिश्चित करता है कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव के बीच आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और उन्हें आवश्यक गर्माहट मिलती रहे।