बहरागोड़ा, 26 सितंबर 2025 – बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत सितुमडीही गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक समीर महंती और सांसद प्रतिनिधि चुनु महाली ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
यह सड़क सितुमडीही टोला से बिमल हेब्रम के घर तक लगभग 2.005 किमी लंबी होगी। विधायक महंती ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों से ग्रामीण इस सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब यह परियोजना ग्रामीणों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ग्रामीणों ने विधायक और सांसद प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा, संवेदक आकास राठौर, जदूपति राणा, बुद्धदेव साव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।