जमशेदपुर, 26 सितंबर 2025 – आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने गालूडीह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया और आगामी चुनावी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुवर गगड़ाई, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशनंद गोस्वामी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
पार्टी नेतृत्व ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनता के बीच भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा मंत्री और घाटशिला के पूर्व विधायक रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण घाटशिला विधानसभा सीट वर्तमान में खाली है, जिसके कारण यह उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है।