Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में नई सड़क परियोजना का शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत नई सड़क निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया गया। कापाड़िया चौक से डुंगरी शिव मंदिर होकर हिजली भूरसान तक बनने वाली इस सड़क की शुरुआत ग्रामीणों द्वारा नारियल फोड़कर की गई।

इस परियोजना को गोयल एंटरप्राइज द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। सड़क की कुल लंबाई 1.905 किलोमीटर होगी, जो क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक समीर महंती ने संवेदक को साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए और कार्य समय पर पूरा होना चाहिए।

विधायक ने बताया कि डुंगरी शिव मंदिर क्षेत्र का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इसे भविष्य में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। नई सड़क बनने से मंदिर तक पहुंचना आसान होगा और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

शिलान्यास के मौके पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, मुन्ना होता, मुखिया पानसोरी हांसदा, सुमित माईती, बिशु ओझा, अरुण बारिक, मदन मन्ना, विनायक बेरा, तपन आचार्य, मिलन ओझा, बुद्धदेव साहू, जादूपति राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।