Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर मार्ग का हुआ शिलान्यास, विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर किया कार्य की शुरुआत

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (निलेश बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुलिया पंचायत में स्थित बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है। गधा गांव में 400 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर किया। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा एनआरईपी योजना के तहत बनाई जाएगी।

विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता:

शिलान्यास के अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराया जा रहा है और आने वाले दिनों में सभी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है यह सड़क:

बाबा भूतेश्वर शिव मंदिर क्षेत्र में आस्था का केंद्र है। इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। बारिश के समय इस कच्चे रास्ते से आवागमन बेहद कठिन हो जाता था, जिससे ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे।

मौके पर मौजूद गणमान्य लोग:

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रमुख रूप से असित मिश्रा, निमाई पैड़ा, सुभाष दलाई, सपन सिंह, बिस्वजीत ओझा, यदुपति राणा और गौरांग दास आदि मौजूद रहे।