Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सुनसुनिया के पास पिक अप वैन पलटने से 13 जख्मी, एक रेफर

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सुनसुनिया जंगल के पास मंगलवार को एक पिक अप वैन संख्या जेएच 05 एभी 8110 के सड़क पर आए बैल को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट जाने से 13 पुरुष और महिलाएं घायल हो गए। इस वैन से ग्रामीण धालभूमगढ़ में आयोजित चाथाल पहाड़ पूजा में शामिल होने जा रहे थे।

घायलों में चाकुलिया के सोनाहारा की पूर्णिमा कालिंदी , सोनिया मुंडा, लाला मुंडा, रीमा मुंडा, चंद्रमोहन कालिंदी, बीड़ी बस्ती के विशाल बांद्रा, गणेश मुंडा, गणेश बेहरा, मौरबेड़ा के सेनको बास्के, महीसा बास्के, चौठिया की सुरूवाली मुर्मू, लोहामालिया के रामू नायक नामक निवासी ग्रामीण हैं। सभी घायलों को टेंपो से ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। विशाल बांद्रा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन लेट होने के कारण 30-35 पुरुष, महिला और बच्चे पिक अप वैन से धालभूमगढ़ में आयोजित चाथाल पहाड़ पूजा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुनसुनिया जंगल के पास अचानक सड़क पर दो बैल आ गए। बैल को बचाने में पिक अप वैन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे पलट गया। इसकी सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पिकअप वैन को वहां से हटा लिया गया था।