Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मईंया सम्मान राशि नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने ब्लॉक ऑफिस में जमकर बवाल किया

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया के प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण दिवस के मौके पर म‌ईया सम्मान योजना की राशि से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने जमकर बवाल किया। राशि से वंचित प्रखंड के विभिन्न गांवों की आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन और राज्य सरकार को जमकर कोसा। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा ने महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया। मगर महिलाओं ने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान कुछ नाराज महिलाएं बीडीओ को घेर कर आक्रोश का इजहार करने लगीं। महिलाओं के उग्र रूप को देखते हुए बीडीओ को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं।


प्रखंड के सिमदी पंचायत के किशोरीपुर गांव की पाखी राणा, विपुल राणा समेत अन्य कई महिलाओं ने कहा कि चुनाव के पहले सरकार ने बगैर किसी जांच पड़ताल के उनके खाते में 2500 रूपये भेजना शुरू कर दिया था। महिलाओं ने कहा कि तीन महीने तक उन्हें राशि नियमित रूप से मिली। उसके बाद बंद कर दी गई। हमने बैंक पास बुक को आधार लिंक कर लिया है। सभी दस्तावेज अपडेट हैं। फिर भी राशि नहीं आ रही है। जबसे दूसरों के खाते में 7500 रूपये आए हैं। बीडीओ ने उन्हें समझाते हुए कहा कि पहले डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भुगतान होता था। अब सरकार ने नियम बदलकर खाता को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख धनंजय करुणामय ने समझाया कि म‌ईयां योजना में हुई भारी गड़बड़ी को देखते हुए सत्यापन किया जा रहा है। जो भी लाभुक सही पाए जाएंगे, के खाते में राशि आएगी। इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंची महिलाओं का नाम और पता एक रजिस्टर में दर्ज किया गया। उन्हें आश्वस्त किया गया की छानबीन के बाद उनके खाता में राशि जरूर आएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और अपने घर गयीं।