Responsive Menu
Add more content here...

भालको में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुखिया राम मुर्मू ने किया उद्घाटन

Spread the love

बहरागोड़ा: प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत भालको खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मानुषमुड़िया और दक्षिणशोल की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजेश बेरा, राकेश बेरा, सनातन घाटुआरी, डुडुल कुण्डु, सोमनाथ सिंह, राहुल गिरि, राजा साहु, अंकित राजपूत, ड्रोन, रवीशंकर महापात्र सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे मैदान का माहौल काफी रोमांचक बना रहा।