Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने डॉ. नागेंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

समाज ने ‌ने खोया एक संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक’

बहरागोड़ा | संवाददाता (एन.बेरा)

मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक, स्वर्गीय डॉ. नागेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक-संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से शक्ति की कामना की।

सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक ने डॉ. नागेंद्र सिंह के जीवन, सामाजिक योगदान और मानवीय मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,

“डॉ. नागेंद्र सिंह न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि सेवा भाव से परिपूर्ण एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व भी थे। उनका विद्यालय और समाज के प्रति योगदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उनका जाना बहरागोड़ा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श और मानवीय मूल्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने डॉक्टर साहब द्वारा समाज और शिक्षा क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. सिंह के जाने से समाज ने एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक खो दिया, और उनका निस्वार्थ सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।