Responsive Menu
Add more content here...

भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मनाया गया हूल दिवस, वीर सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा) | 30 जून 2025
हूल क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, अपूर्व सुंदर दास, मिंटू नायक, तरुण बेरा, समीर नंदी, ननिगोपाल साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


🔸 सिद्धो-कान्हू के बलिदान को बताया अमर प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 1855 में सिद्धो-कान्हू द्वारा संथाल विद्रोह के माध्यम से अंग्रेजी शासन और अन्याय के खिलाफ जो बिगुल फूंका गया, वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक अध्याय है। यह दिवस हमें उनके साहस, नेतृत्व और बलिदान की याद दिलाता है।

नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे वीर पूर्वजों की गाथा से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


📌 राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर देशभक्ति का संदेश

हूल दिवस का आयोजन यह दर्शाता है कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किसी एक दल की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा भावना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एकजुटता, सेवा और संकल्प का संकल्प भी लिया।