Responsive Menu
Add more content here...

हरिनाम संकीर्तन से लौट रहे बाइक सवारो को हाइवा ने मारी टक्कर, भाजपा नेता ने की मदद

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया, 2 जून:

धालभूमगढ़-बेंद मुख्य सड़क पर सोमवार को एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब तरंगा गांव निवासी दिनेश नायक (20) और काशीनाथ देहरी (22) चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी गांव में हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर बेंद की ओर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चाकुलिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात हाइवा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दिनेश नायक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि काशीनाथ देहरी को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद दिनेश नायक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

भाजपा नेता ने दिखाई तत्परता
घटना स्थल पर पहुंचकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने बिना समय गंवाए अपनी बोलेरो गाड़ी से घायल युवक को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉ. संपा मन्ना घोष ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए झारग्राम (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दिनेश के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।

स्थानीयों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि धालभूमगढ़-बेंद मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।