Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में पुलिस का वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी कड़ी चेतावनी

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया, 2 जून:

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए चाकुलिया पुलिस ने सोमवार को चाकुलिया-बेंद मुख्य सड़क पर तरंगा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर एएसआई पीतांबर मंडल के नेतृत्व में चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच, हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया। बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को मौके पर रोका गया और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने लोगों को भविष्य में सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की सख्त सलाह दी।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा, “चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे वाहन जांच अभियान जरूरी हैं और यह आगे भी जारी रहेंगे।”

पुलिस द्वारा यह पहल सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और लापरवाही पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।