Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में 101 जन वितरण दुकानदारों के बीच 4G POS मशीन का वितरण, कार्यप्रणाली होगी और तेज

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के बीच नई 4G पीओएस मशीनों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के कुल 101 जन वितरण दुकानदारों को अत्याधुनिक पीओएस मशीन उपलब्ध कराई गई।

मशीन आपूर्ति करने वाली कंपनी विजन टेक के प्रतिनिधियों द्वारा पीओएस मशीन का वितरण किया गया। इनमें 22 दुकानदार नगर पंचायत क्षेत्र से शामिल थे। नई मशीनों में 4G सिम लगाया गया है, जबकि पूर्व में उपयोग में लाई जा रही मशीनों में 2G सिम था।

मौके पर उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 4G पीओएस मशीन के माध्यम से लेनदेन की प्रक्रिया कहीं अधिक तेज और सुचारू होगी। इससे जन वितरण दुकानदारों के साथ-साथ राशन कार्डधारियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी और तकनीकी समस्याओं में कमी आएगी।

पीओएस मशीन वितरण कार्यक्रम में जन वितरण दुकानदार संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, रशीद खान, रंजीत दास सहित कई अन्य जन वितरण दुकानदार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।