Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: बेटी को जन्म देने वाली महिला को उप प्रमुख ने सम्मानित किया

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) 

बालिबांध गांव में बेटी के जन्म पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत स्थित बालिबांध गांव में बेटी के जन्म पर एक परिवार को सम्मानित किया गया। गांव निवासी सुजीत प्रमाणिक की पत्नी खुशबू प्रमाणिक ने हाल ही में एक पुत्री को जन्म दिया है।

‘बेटी ही जीवन, वृक्ष ही जीवन’ योजना के तहत सम्मान
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ‘बेटी ही जीवन, वृक्ष ही जीवन’ योजना के तहत प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ने नवजात बच्ची के माता-पिता को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को आम का पौधा, वस्त्र और मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बेटियों के जन्म को समाज के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें सम्मान और समान अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कई ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर टुलू साव, शेखर महतो, प्रकाश गोप, जन्मेजय प्रमाणिक, तपन प्रमाणिक, गुरुचरण प्रमाणिक, यशोदा प्रमाणिक, कविता प्रमाणिक, मनीषा प्रमाणिक, सरस्वती प्रमाणिक, अमला प्रमाणिक समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।