Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :

मासिक बैठक में लिए गए कई निर्णय
चाकुलिया स्थित पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यालय में शनिवार को ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यों का नवीकरण करने तथा पंचायत स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण बारिक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक परंपराओं, रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए ग्राम सभा को सशक्त बनाना जरूरी है। साथ ही समाज के हर वर्ग को जागरूक करने में ग्राम प्रधानों को निर्भीक होकर नेतृत्व करना चाहिए।

ग्राम प्रधानी व्यवस्था की परंपरा
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानी की व्यवस्था प्राचीन काल से चली आ रही है, इसलिए इसे जिम्मेदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोरेन, सचिव मनिंद्र नाथ महतो, कोकिल महतो, सुशेन नायेक, खोगेन नायेक, भवेश गिरी, परितोष महतो, गिरीश चंद्र महतो, काली पद महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।