चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
लोहे की रॉड से किया था हमला
चाकुलिया थाना क्षेत्र के सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जानलेवा हमला करने के आरोपी वीर सिंह मांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पुर्णाडीह निवासी रानी मांडी और उनकी भतीजी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस ने बरामद किया हथियार
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर सिंह मांडी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।
थाने में दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में चाकुलिया थाना में कांड संख्या 16/2026 के तहत वीर सिंह मांडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।