Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: धारदार हथियार से हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया थाना पुलिस ने बुधवार को सोनाहातू पंचायत के आमाभुला गांव में हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है।

यह घटना मंगलवार सुबह की है। मामले में पीड़ित तपन महतो पर लोहे की कटारी से हमला किया गया था। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी छायारानी महतो ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कांड संख्या 64/2025 दर्ज हुआ।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच और छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान मुख्य आरोपी मनिन्द्र महतो (35) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटारी जब्त की गई।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 109, 352, 351(3) और 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।