Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया–बुड़ामारा रेल लाइन: भूमि अधिग्रहण को लेकर खजुरिया में हुई ग्राम सभा, ग्रामीणों ने उठाए मुआवजे पर सवाल

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया–बुड़ामारा रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को खजुरिया गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई।

बैठक में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मी कृष्णा पासवान, रेलवे विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बताया गया कि प्रस्तावित रेल परियोजना के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 50 मीटर तक की जमीन चिन्हित कर ली गई है।

ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की दर पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि खेत, पेड़-पौधे, देवस्थल और अन्य चल-अचल संपत्तियों का मुआवजा किस दर पर दिया जाएगा? कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे साल में दो बार अपने खेतों में फसल लेते हैं, ऐसे में मुआवजे की राशि उनकी वास्तविक उपज के हिसाब से तय की जानी चाहिए।

रेल अधिकारियों की ओर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई। उन्होंने मांग की कि अगली ग्राम सभा में सक्षम पदाधिकारी उपस्थित होकर सभी सवालों का स्पष्ट और संतोषजनक जवाब दें, तभी आगे की प्रक्रिया पर सहमति बनेगी।