Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर जमुनाभुला गांव में ग्राम सभा आयोजित

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया-बुड़ामारा रेल लाइन परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत अंतर्गत जमुनाभुला गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मांसाग हांसदा ने की।

ग्राम सभा में अंचल कार्यालय से अंचल निरीक्षक, रेलवे विभाग के कनीय अभियंता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू होगा और इसके लिए जमीन की पहचान कर ली गई है।

बैठक में ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनकी भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रति बीघा जमीन का अधिग्रहण मूल्य एक करोड़ रुपये तय किया जाए। ग्राम सभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही, जिन परिवारों की जमीन जाएगी, उनके सदस्यों को योग्यता के आधार पर रोजगार देने की भी मांग रखी गई।

ग्राम सभा में टुलू साव, राहुल महतो, उपेन्द्र नाथ महतो, साधन महतो, मनोज महतो, निमाई सरदार, गोपाल सरदार, फटिक महतो समेत कई ग्रामीण शामिल हुए और अपनी राय रखी।

रेलवे परियोजना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह तो है, लेकिन वे यह भी चाहते हैं कि भूमि अधिग्रहण के दौरान उन्हें उचित मुआवजा और रोजगार का आश्वासन मिले।