रांची।
झारखंड सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 30 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए गए हैं। इसमें राजधानी रांची से लेकर चाईबासा, देवघर और जमशेदपुर तक पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव राजधानी रांची में हुआ है। चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। मौजूदा एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी, जमशेदपुर बनाया गया है। अब राजधानी का नया सिटी एसपी पारस राणा होंगे, जिन्हें जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
शीर्ष स्तर पर भी बड़े बदलाव
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया।
वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला।
जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी एडीजी बनाया गया।
रांची आईजी मनोज कौशिक को सीआईडी आईजी की जिम्मेदारी दी गई।
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी, सुमन गुप्ता को रेल एडीजी, क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार और शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी नियुक्त किया गया।
एसपी स्तर पर तबादले
अमित रेनू – चाईबासा एसपी
श्री सौरभ – देवघर एसपी
एहतेशाम वकारिब – सीआईडी एसपी
अनिमेष नैथानी – एसीबी एसपी
दीपक कुमार पांडे और अरविंद कुमार सिंह – स्पेशल ब्रांच
कैलाश करमाली – रेल एसपी धनबाद
राकेश सिंह – ट्रैफिक एसपी रांची (साथ ही वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार)
मूमल राजपुरोहित – जैप-8 कमांडेंट
मनोज स्वर्गीयरी – जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट
झारखंड में इस व्यापक फेरबदल के बाद राजधानी से लेकर जिलों तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधा असर देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि सरकार ने प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।