Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

चाकुलिया/जमशेदपुर।
झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने अपनी मांगों को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में 100 से अधिक और पूरे राज्य में करीब 3000 श्रमिक मित्र कार्यरत हैं, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने में अहम योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है, बल्कि केवल प्रोत्साहन राशि पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

ज्ञापन ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वे श्रम विभाग के मंत्री संजय यादव से मिलकर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे और शीघ्र समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष सुशेन कालिंदी, खगेन महतो, झांटू महतो, किसंदर सरदार, संजीत कुमार, कृष्ण सोरेन, समाई माझी, सीमा सरदार, लखी मुर्मू, लखी मोनी हांसदा, सुकुरमनी हेंब्रम, विनोद बा, रमानाथ सिंह, सुभाष सिंह, फनी सिंह, सुनिर्मल किस्कू, टीबु सोरेन, रामचंद्र हेंब्रम, शेफाली मुंडा, डोमेन मंडी, खुदीराम मुर्मू, बाबूराम मंडी, मनोज कुमार सिंह, कोकिल सरदार, मंगल मुर्मू, शुक्रा सोरेन और संजू सरदार सहित जिले के सभी प्रखंडों से आए श्रमिक मित्र बड़ी संख्या में मौजूद थे।