Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांड संख्या 65/2025 में दर्ज इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

यह मामला 9 सितंबर को सामने आया था, जब पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव निवासी राहुल कालिन्दी ने किया है।

शिकायत दर्ज होते ही चाकुलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिनपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी राहुल कालिन्दी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 96, 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफलता से चाकुलिया पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की व्यापक सराहना हो रही है।