Responsive Menu
Add more content here...

बड़ी खबर: रांची के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

रांची। संवाददाता
राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। इस्लाम नगर स्थित तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कमरे से केमिकल, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान अशहर दानिश के रूप में हुई है, जो लॉज के कमरा नंबर 4 में लंबे समय से ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि अशहर झारखंड के बोकारो जिले के पेटवार का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, अशहर दानिश ISIS से जुड़ा हुआ संदिग्ध आतंकी है। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना पर देर रात झारखंड ATS और रांची पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

फिलहाल आरोपी को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी। वहीं सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

📌 यह मामला गंभीर सुरक्षा एजेंसियों की जांच के अधीन है, अबुआ खबर के साथ जुड़े रहिए आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।