Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

चाकुलिया, 3 जून | संवाददाता: रोहन सिंह

चाकुलिया के माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा गांव निवासी नसीम खान (27 वर्ष) और मानुषमुड़िया के भदुआ गांव निवासी हेमंत महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नसीम खान अपनी यामाहा बाइक से चाकुलिया बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे, तभी दिघी गांव के पास सामने से आ रही हेमंत महतो की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद दिघी गांव के मिहिराम मुर्मू, आशीष मांडी और श्याम सोरेन ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को एक पिकअप वैन की मदद से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां डॉ. सुषमा किरण नाग ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया।

नेताओं और पुलिस ने लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना पाकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, सह सचिव निर्मल महतो, कृति सुंदर महतो और राहुल महतो अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से मिलकर हालचाल जाना।

वहीं, थाना के एसआई सुकलाल हांसदा भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।