चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : — चाकुलिया प्रखंड में मंगलवार को झारखंड दिव्यांग मोर्चा ने तीन सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आरती मुंडा और अंचल अधिकारी (सीओ) नवीन पुरती को सौंपा। मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष गंगा नारायण दास के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल प्रखंड कार्यालय पहुंचा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं:
- दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन की लंबित चार माह की राशि का जल्द भुगतान किया जाए।
- पेंशन राशि का भुगतान नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए।
- सभी पात्र दिव्यांगों को अबुआ (प्रधानमंत्री आवास योजना) का लाभ दिया जाए और आवास की राशि समय पर मिले।
बीडीओ आरती मुंडा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और लंबित पेंशन का भुगतान जल्द किया जाएगा।
इस अवसर पर मोर्चा के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें सबिता मांडी, महेश गगराई, नारायण महतो, अंबालिका महतो, निर्मल पातर, कृष्णा महतो, रंजीत महाली, धरनी नायक, विश्वजीत मरदीना, अजित बेरा और कृष्णा नायक शामिल थे।