Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मैट्रिक टॉपर्स को किया गया सम्मानित, कुणाल षाड़ंगी रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

प्रतिभावान छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर बढ़ाया गया हौसला

चाकुलिया, 14 जून –
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों को प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और पेन देकर प्रोत्साहित किया।

सम्मानित विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जगन्नाथ सोरेन (86.4%) के अलावा रघुनाथ मुर्मू (80.8%), कुनाराम बास्के (79.4%), सुनिता सोरेन (77%), राकेश हांसदा (76.4%), राधाकृष्णन गोप (76.2%), रेणुका रानी हांसदा (73%), उर्मिला गोप (72%), चिंता किस्कू (71%) और रोहित मुर्मू (70.6%) शामिल रहे।

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से निरंतर आगे बढ़ने और पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “आप सब हमारे समाज का भविष्य हो। आज जो सम्मान मिला है, वह मेहनत का परिणाम है, इसे बनाए रखना और ऊंचाई तक पहुंचना आपकी जिम्मेदारी है।”

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी अपनी ओर से मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समारोह में मुखिया शिव चरण हांसदा, सहदेव गोप, विधायक प्रतिनिधि अजीत गोप, एसएमसी अध्यक्ष भवेश गोप, प्रधानाध्यापक बी. एस. नायेक सहित गोविंद गोप, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, संदीप बेरा, अरुण महतो, राईमोनी टुडू, सीता मनी टुडू, जानती मुर्मू, बासंती मुर्मू, सौरभ महतो, अंजन भोल आदि की उपस्थिति रही।