Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: आकांक्षा की परीक्षा में सफल लोधाशोली उत्क्रमित हाई स्कूल का छात्र सम्मानित

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड सरकार द्वारा आयोजित आकांक्षा (मेडिकल) की फाइनल परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली (चाकुलिया) के छात्र रघुनाथ मुर्मू का चयन हो गया है। शनिवार को विद्यालय में रघुनाथ मुर्मू को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डायरी कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। सभी शिक्षकों ने रघुनाथ मुर्मू के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, संदीप बेरा, अरूण कुमार महतो, राजीव कुमार मल्लिक, बासंती मुर्मू आदि उपस्थित रहे। शिक्षक गोविन्द गोप ने रघुनाथ मुर्मू को धन्यवाद देकर समारोह का समापन किया।