चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत ने शनिवार से ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान की शुरुआत शिक्षकों एवं स्कूलों के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम से की।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चाकुलिया नगर पंचायत ने ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वच्छता के छह मंत्र स्वच्छ हाथ,स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ घर, स्वच्छ आस-पड़ोस, स्वच्छ सार्वजनिक स्थान, स्वच्छ नालियां और जल स्रोत को लेकर जानकारी दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक में लपेट कर कचरा गलियों व खाली स्थानों पर फेंकना बीमारियों का कारण बनता है। विद्यार्थियों को डस्टबिन प्रयोग से घर-घर कचरा पृथक्करण के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर प्रबंधक आनंद कुमार खलको, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, कनीय अभियंता मीता रॉय, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो एवं कार्यालय कर्मी समेत कई उपस्थित थे।