Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सफाई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : — ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और नगर पंचायत के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

छह स्वच्छता मंत्रों पर दी गई जानकारी:

  1. स्वच्छ हाथ
  2. स्वच्छ शौचालय
  3. स्वच्छ घर
  4. स्वच्छ पास-पड़ोस
  5. स्वच्छ सार्वजनिक स्थान
  6. स्वच्छ नालियां एवं जल स्रोत

छात्राओं को बताया गया कि प्लास्टिक में लपेटकर कचरा फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। इसके अलावा डस्टबिन के प्रयोग और घर-घर कचरा पृथक्करण की विधियों पर भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, कनीय अभियंता मीता रॉय, सेवानिवृत्त शिक्षक राम स्वरूप यादव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो सहित कई अन्य कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।