Responsive Menu
Add more content here...

दलमा शिव मंदिर में अब पैदल श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा शुल्क, विधायक मंगल कालिंदी ने उठाया जिम्मा

Spread the love

जमशेदपुर | अबुआ खबर डेस्क : श्रावण मास के पवित्र अवसर पर दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन को पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने घोषणा की है कि श्रद्धालुओं से मंदिर तक के रास्ते में लगने वाला शुल्क अब उनसे नहीं लिया जाएगा, बल्कि वे स्वयं अपने वेतन से इस शुल्क का भुगतान करेंगे

यह निर्णय विधायक मंगल कालिंदी ने वन विभाग के डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ जमशेदपुर परिसदन में आयोजित एक बैठक में लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आज से ही किसी भी पैदल श्रद्धालु से शुल्क न लिया जाए और इसकी सूचना अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल दे दी जाए।

विधायक ने जताई चिंता, स्थायी समाधान की बात कही

विधायक ने कहा कि यह निर्णय सिर्फ अस्थायी राहत के रूप में नहीं है, बल्कि वह इस मुद्दे का स्थायी समाधान भी चाहते हैं। इसके लिए वे जल्द ही विभागीय मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे और इस विषय को विधानसभा में भी उठाएंगे।

श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

इस फैसले से सावन में दलमा मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें पैदल यात्रा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने विधायक के इस निर्णय की सराहना की है।