Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: लोधाशोली उच्च विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, बिरसा मुंडा हाउस ने जीता पहला स्थान

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को दीवाली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस — बिरसा मुंडा हाउस, रमण हाउस, विवेकानंद हाउस और टैगोर हाउस — के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों और शिक्षकों की मौजूदगी में किया गया। इसके बाद प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले हाउसों को सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों में शामिल प्रमुख छात्राएं:

बिरसा मुंडा हाउस: पूजा गोप, गायत्री गोप, बीणापानी गोप

टैगोर हाउस: रूपश्री दलाई, प्रिया पाल, साकरो बास्के

विवेकानंद हाउस: सीतारानी गोप, दीया गोप, अनिता गोप

रमण हाउस: प्रियंका गोप, नन्दनी गोप, रूपी सोरेन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, अध्यक्ष भवेश गोप, और शिक्षकगण गोविन्द गोप, कमलेश सिंह, विश्वनाथ पाल, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, अरूण कुमार महतो, सौरभ महतो, जानती मुर्मू, अंजन भोल, अविनाश कुमार, निर्मल गोप सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों की रचनात्मकता और मेहनत की सभी ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कला और सांस्कृतिक रुचि को बढ़ावा देती हैं।