चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाकुलिया में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े 21 विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रमुख मॉडल में हार्ट फंक्शन, स्मार्ट सिटी, हम प्रोटेक्शन सिस्टम, न्यूटन का थर्ड लॉ, ज्वालामुखी, वॉटर रीसाइकलिंग सिस्टम, भूकंप अलार्मिंग सिस्टम आदि शामिल थे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने किया।
इसी अवसर पर आयोजित कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घर में मौजूद बेकार वस्तुओं से उपयोगी और रचनात्मक आइटम बनाए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
साथ ही खाद्य मेला का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने झालमुढ़ी, आलू चोप, समोसा, भेज बिरयानी, कढ़ाई पिठा, पानी पुरी, टिकिया जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम:
विज्ञान प्रदर्शनी:
प्रथम: मनोजित ग्रुप
द्वितीय: आराध्या शाह
तृतीय: सुष्मिता गिरी
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता:
प्रथम: आलिया हसन
द्वितीय: मौसमी महंती
तृतीय: संतोषी कर
सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अमित भारतीय, सदस्य हार्दिक यादव, कार्यक्रम प्रमुख मनोज महतो, पिंकी घोष, नमिता जी, मनीषा महतो, लक्ष्मी सिंह, सीमा पांडे, सावित्री महतो, कल्पना महतो, शायदा फातिमा सहित विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।