Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (एन बेरा)
बहरागोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर अवैध गांजा ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जामसोला रोड, भारत पेट्रोल पंप के पास एनएच-49 पर कारवाई की।

जांच के दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 5 किलो अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक और दो एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूड़ामारा गांव निवासी प्रहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस सफल छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक और अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसे कड़े कदमों से इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगेगी और अपराध की घटनाएँ कम होंगी।