Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: काली मंदिर के पास दूषित पानी से ग्रामीणों में आक्रोश, नगर पंचायत से स्थाई समाधान की मांग

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित नामोपाड़ा इलाके में काली मंदिर के आसपास शहर का दूषित पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। शुक्रवार को भारी संख्या में ग्रामीणों ने इस समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के दोनों तरफ जमे पानी के कारण पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पानी से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे पूरा क्षेत्र अस्वास्थ्यकर और प्रदूषित हो गया है।

स्थानीय निवासी प्रधान चंद्र हांसदा के घर के सामने जमा पानी के कारण उनका परिवार भी परेशान है। जलजमाव के कारण क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण शुभम दास, हेमंत दास, रबिंद्र नाथ मांडी, सुजय दास, सूजन बेरा, सुनील मिश्रा और प्रधान चंद्र हांसदा ने कहा कि मंदिर और आसपास की सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और श्रद्धालुओं दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी बल्कि धार्मिक स्थल की पवित्रता भी बनी रहेगी।