Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, सियासी पारा चढ़ा

Spread the love

घाटशिला।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन महागठबंधन समर्थित झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह और चर्चा का माहौल देखने को मिला।

गौरतलब है कि घाटशिला सीट पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के उपरांत उपचुनाव की घोषणा होते ही अब घाटशिला में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के बीच होने की उम्मीद है।
दोनों ही दलों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि घाटशिला उपचुनाव न केवल स्थानीय समीकरणों बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा पर भी प्रभाव डाल सकता है।