Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, चुनावी माहौल हुआ गर्म

Spread the love

घाटशिला।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गौरतलब है कि यह सीट पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। उनके निधन के उपरांत घाटशिला में उपचुनाव का ऐलान हुआ, जिसके बाद अब चुनावी सरगर्मियां पूरे चरम पर हैं।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और इंडिया गठबंधन के झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन के बीच होने जा रही है।

दोनों ही प्रत्याशियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुकाबला झारखंड की राजनीति में कई नए समीकरण तय कर सकता है।

मौके पर पुर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन और आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित थे