Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: स्व. मदन मोहन किस्कू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक समीर महंती ने किया नमन

Spread the love

सीमांतशोल गांव में हुआ आयोजन, जनसेवा और संघर्षशील जीवन को किया गया स्मरण

चाकुलिया (झारखंड): चालुनिया पंचायत के सीमांतशोल गांव में गुरुवार शाम को स्वर्गीय मदन मोहन किस्कू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक समीर कुमार महंती ने स्व. किस्कू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा, “मदन मोहन किस्कू का जीवन जनसेवा, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। वे सदैव आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते और समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।”

कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की रही उपस्थिति

इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल थे:
प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया साहेबराम मांडी, अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, सचिव सुजीत दास, गोपन परिहारी, गौतम दास, राम बास्के, मोहन माईती, पुलक रंजन महापात्र, राकेश मोहंती, रशीद खान, निर्मल महतो, मिथुन कर, बापी नंदी, मनोज महतो, प्रणव बेरा, बापी राय, शुभदीप दास, कीर्ति महतो, अभिषेक पटनायक, गौतम शर्मा, राहुल महतो, सुमित दास, चंदन दास, झंटू भोल, अनूप पाल, खोगेन माईती, कृष्णा महतो, रामकृष्ण महापात्र, सावना हांसदा, अक्षय नायक, संतोष मंडल, बबलू मुर्मू, नीतीश मंडल, सुनील हेंब्रम, अमीर पोलाई, रूपा दास एवं गोबिंद खामराय।

भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्व. मदन मोहन किस्कू की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा ली।