चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार को विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए नगर प्रशासक मोटाय बानरा के आदेश पर प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर एक संयुक्त गठित टीम द्वारा शहर में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी।

अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर जब्ती की कार्यवाही की गई और 3200 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात फेबियस मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, हरि मोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, सफा सुपरवाइजर असीम नाथ, प्रलभ नाथ झा और प्रसंजित दास उपस्थित थे।