Responsive Menu
Add more content here...

खांडामौदा पीएम श्री विद्यालय में एक सप्ताह का समर कैंप संपन्न

Spread the love

बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खांडामौदा में आयोजित एक सप्ताह का समर कैंप बुधवार को संपन्न हो गया। कैंप के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि जल और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

समर कैंप के दौरान प्रतिदिन विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पड़ीहरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण ही बाढ़, सूखा और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समर कैंप के समापन पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का संकल्प लिया।