Responsive Menu
Add more content here...

जयपुरा एलबीएस प्लस टू हाई स्कूल में 5 नए वर्ग कक्षों का शिलान्यास, विधायक ने साइकिल स्टैंड निर्माण का भी दिया आश्वासन

Spread the love

बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गतएलबीएस + 2 हाई स्कूल जयपूरा में गुरुवार को पांच नए वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नए वर्ग कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और स्कूल की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्षेत्र के स्कूलों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक समीर मोहंती ने बताया कि जल्द ही विद्यालय को प्लस टू के लिए अलग भवन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की मांग पर स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण को लेकर जिला उपायुक्त को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया सुलेखा सिंह, लंबोदर कुंवर, गणेश मुंडा, जदूपति राणा सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।