Responsive Menu
Add more content here...

लंबित डीए की मांग को लेकर बीएसएनएल पेंशनर्स का प्रदर्शन, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की अपील

Spread the love

जमशेदपुर: जनवरी 2026 से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को BSNL Pensioners Welfare Association के सदस्यों ने जमशेदपुर में प्रदर्शन किया। संगठन के केंद्रीय आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पेंशनभोगियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में डीए का लंबित रहना बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

धरना को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से जल्द डीए संबंधी आदेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों को समय पर उनका अधिकार मिलना चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके।

धरना-प्रदर्शन में शहर के कई बीएसएनएल पेंशनर्स मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पेंशनधारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की और सरकार से शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।