Responsive Menu
Add more content here...

4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा श्रद्धांजलि समारोह, चाकुलिया में तैयारियां तेज

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को आयोजित होने वाली ‘स्मृति जोहार यात्रा’ के स्वागत एवं श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष अमर हांसदा ने की।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से मो. गुलाब को श्रद्धांजलि सभा का संयोजक नियुक्त किया गया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेबराम मांडी, गौतम दास, शिवानंद नायक, पवन गिरी, राम बास्के, बबलू हेम्ब्रम, मनोज महतो, बापी नंदी, निंकुज लोधा सहित झामुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।