Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर महंती ने शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह में प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, मुखिया शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांडी, घनश्याम महतो, निर्मल महतो, राजा बारिक, राहुल महतो, अजित गोप, जितेन हांसदा, सहदेव गोप, मिथुन कर और बबलू हेम्ब्रम समेत झामुमो के कई अन्य सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान और आदर्शों को याद करते हुए एक भावपूर्ण माहौल बना रहा।