Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कोलकाता से रांची लौटने के क्रम में बहरागोड़ा पहुंचे। आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री और विधायक के आगमन से क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।