Responsive Menu
Add more content here...

सीपीआई (एम) ने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ किया प्रदर्शन, ट्रंप और मोदी के पुतले फूंके

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) की बहरागोड़ा अंचल समिति ने बुधवार को जगन्नाथपुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, अमेरिकी टैरिफ के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए गए।

यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका द्वारा दी जा रही कथित धमकियों और कृषि क्षेत्र में कॉर्पोरेट के बढ़ते दखल के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारत छोड़ो” और “कॉर्पोरेट खेती छोड़ो” जैसे नारे लगाए।

पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ है, जो किसानों के हितों के बजाय बड़ी कंपनियों को फायदा पहुँचा रही हैं। सीपीआई (एम) ने दोनों सरकारों पर आरोप लगाया कि वे कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे किसानों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन में सीपीआई (एम) के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो, अंचल सचिव चितरंजन महतो, सुकुमार राणा, साधन नायक, रामरतन मुंडा, साधु मुंडा, गौरांग पैकरा और नेपाली मल्ला सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।