बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने सावन के पावन अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल चित्रेश्वरधाम में पहुंचकर बाबा चित्रेश्वर का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना में बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, भाजपा नेता कार्तिक पैड़ा, रामहरि कांड, मिहिर लेंका, अप्पु सतपति, शिवशंकर घोष, श्यामल, संजय बारिक, यादव पात्र और राजू महतो ने भी भाग लिया।
सावन मास के दौरान चित्रेश्वरधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और डॉ. गोस्वामी की उपस्थिति से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की थी।