डुमरिया
डुमरिया थाना क्षेत्र के बनकाटी गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना में 85 वर्षीय बुजुर्ग छुटू महतो की नदी में डूबने से मौत हो गई। वे सुबह नहाने के लिए करमघाट नदी की ओर गए थे, जहां यह हादसा हुआ।
नहाते समय आया तेज बहाव
परिजनों के अनुसार, छुटू महतो रोज की तरह नहाने के लिए करमघाट नदी गए थे। नहाने के दौरान नदी में अचानक तेज बहाव आने से वे उसका संतुलन नहीं बना सके और पानी में बह गए।
स्थानीय महिला ने देखी घटना
घटना की जानकारी तब मिली जब पास में मौजूद एक महिला ने उन्हें तेज पानी में बहते हुए देखा। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी दूरी तक जाकर उन्हें नदी से बाहर निकाला।
अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित
बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।